Sridevi: First Lady Superstar of India
श्रीदेवीः लेडी अमिताभ की जीवनी
Sridevi: First Lady Superstar of India
श्रीदेवी
को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार First Lady
Superstar of Bollywood यूं ही नहीं कहा जाता था। वे एक ऐसी
अभिनेत्री थीं, जो कॉमेडी, डांस, इमोशन और एक्शन, सभी तरह के अभिनय में पारंगत
थीं। 54 वर्ष की श्रीदेवी का फिल्मी करियर 50 साल चला। कहा
जा सकता है कि उन्होंने अपनी पूरी उम्र ही फिल्मों में लगा दी थी। आइए जानते हैं
उनके फिल्मी सफर और उनके जीवन के बारे में।
Short Biography
of Sridevi
श्रीदेवी का
पारिवारिक जीवन
श्रीदेवी
का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकासी में हुआ। श्रीदेवी
का असली नाम श्रीयम्मा यंगर अयप्पन था। उनके पिता के. अयप्पन पेशे से एक वकील थे। उनकी
एक बहन और दो भाई थे, बहन का नाम श्रीलता और भाइयों के नाम सतीश व आनंद हैं।
यह भी पढ़ें
श्रीदेवी के शादीशुदा जीवन की शुरुआत उथल-पुथल से हुई। बतौर निर्देशक कई फिल्म में साथ काम
कर चुके बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी ने 1996 में शादी की जो पहले से शादीशुदा थे। अपनी
दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ अक्सर वे सोशल मीडिया पर नजर आ जाती थीं।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की पहली फ़िल्म 'धड़क'
20 जुलाई 2018 को रिलीज होने जा रही है।
श्रीदेवी
का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया। जहां वे अपने भतीजे की शादी में
शामिल होने गई थीं। क्या होता है कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में अंतर
Career of Sridevi
श्रीदेवी का
फिल्मी करियर
श्रीदेवी
ने बॉलीवुड के साथ ही तेलुगू,
तमिल, कन्नड और मलायलम फ़िल्मों में भी काम
किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 51 साल पहले तमिल फिल्म
‘कंधन करुणई’ से की। उन्होंने चार साल
की उम्र में पर्दे पर एक छोटे लड़के का रोल किया था। तमिल और तेलुगू फिल्मों में
बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ श्रीदेवी का फिल्म सफर बॉलीवुड तक 1975 में
पहुंचा, जब वे 'जूली'
में बाल अदाकारा के तौर पर दिखीं। श्रीदेवी ने सबसे पहले बतौर लीड एक्टर रजनीकांत
के साथ 1976 में तमिल फिल्म से शुरुआत की, इस फिल्म में कमल
हासन भी विशेष भूमिका में थे।
यह भी पढ़ें
Versatile Actress
Sridevi
बहुमखी प्रतिभा की
धनी श्रीदेवी
श्रीदेवी
की खासियत थी कि वे किसी भी रोल को बखूबी निभाती
थीं। जब वे 11 साल की थीं, तब उन्होंने
तेलुगू मूवी में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो देख नहीं सकती थी। 'सदमा' फिल्म में उन्होंने 20 साल की ऐसी लड़की का रोल
निभाया, जो अपनी पिछली जिंदगी भूल चुकी है। 'मिस्टर इंडिया'
फिल्म में उन्होंने चार्ली चैपलिन जैसे अंदाज में अपनी शानदार
कॉमेडी का परिचय दिया। लम्हे फिल्म में वे पूजा नाम की लड़की बनीं, जो अपने से
दोगुनी उम्र के इंसान से प्रेम कर बैठी। चालबाज में उन्होंने अंजू और मंजू नाम
वाली दो जुड़वां बहनों का किरदार किया। वर्ष 2017 में उनकी फिल्म 'मॉम' आई, जिसमें उन्होंने ऐसी मां का रोल निभाया जो
अपनी बेटी के गैंगरेप का बदला लेने निकल पड़ी थी।
Songs of Sridevi
श्रीदेवी के गाने
श्रीदेवी
की फिल्में उनके गानों और डांस की वजह से भी बहुत पसंद की जाती थीं। श्रीदेवी के गाने 'हवा हवाई', 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां', 'नैनों में सपना', 'मैं नागिन तू सपेरा' में उन्होंने डांस को शानदार
हुनर दिखाया।
Sridevi in
Bollywood
बॉलीवुड में
श्रीदेवी
ऐसा
नहीं है कि श्रीदेवी को बॉलीवुड में शुरुआत से ही हाथों हाथ ले लिया गया। 1978 में भारतीराजा की 'सोलवां सावन' आई, जो बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में श्रीदेवी की
पहली फिल्म थी। न तो यह फिल्म चली और न ही उनके काम पर किसी की नजर पड़ी। उस समय श्रीदेवी
का वजन भी बहुत ज्यादा करीब 75 किलोग्राम था और लोग उनका
मजाक उड़ाया करते थे। इसके करीब पांच साल बाद 1983 में जीतेंद्र
के साथ उनकी 'हिम्मतवाला' फिल्म रिलीज
हुई, इस फिल्म से श्रीदेवी ने अपने अभिनय की धाक पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में जमा
ली।
हिम्मतवाला के बाद श्रीदेवी की तोहफा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में आईं। एक वक्त ऐसा भी आया जब लोग उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से करते हुए उन्हें 'लेडी अमिताभ' भी कहने लगे। वर्ष 1997 में 'जुदाई' फिल्म के बाद उन्होंने करीब 15 साल तक अभिनय से दूरी बनाए रखी। वर्ष 2012 में वे गौरी शिंदे की 'इंग्लिश विंग्लिश' से हिंदी फ़िल्मों में वापस आईं, तो एक बार फिर उनका शानदार अभिनय देखने का मिला। पिछले साल आई 'मॉम' उनकी 300 वीं और अंतिम फिल्म थी।
हिम्मतवाला के बाद श्रीदेवी की तोहफा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में आईं। एक वक्त ऐसा भी आया जब लोग उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से करते हुए उन्हें 'लेडी अमिताभ' भी कहने लगे। वर्ष 1997 में 'जुदाई' फिल्म के बाद उन्होंने करीब 15 साल तक अभिनय से दूरी बनाए रखी। वर्ष 2012 में वे गौरी शिंदे की 'इंग्लिश विंग्लिश' से हिंदी फ़िल्मों में वापस आईं, तो एक बार फिर उनका शानदार अभिनय देखने का मिला। पिछले साल आई 'मॉम' उनकी 300 वीं और अंतिम फिल्म थी।
Awards received
by Sridevi
श्रीदेवी को मिले
पुरस्कार
श्रीदेवी
को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू फिल्मों के
लिए भी फिल्मफफेयर अवॉर्ड मिले। श्रीदेवी को फिल्मों में उनके योगदान के लिए वर्ष
2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें
Filmography of
Sridevi
श्रीदेवी की
फिल्में
श्रीदेवी
ने केवल भारतीय सिनेमा में ही अपने अभिनय का सिक्का नहीं जमाया। वह तमिल,
तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों की भी
प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्होंने लगभग 258 फिल्मों में काम
किया। श्रीदेवी ने तमिल में 72, मलयालम में 26, तेलुगु में 83, कन्नड में 6 और
हिंदी में 71 फिल्मों में काम किया। हिंदी में श्रीदेवी की
फिल्में इस प्रकार हैं।
वर्ष | फिल्म |
---|---|
1975 | जूली Julie |
1978 | सोलवां सावन Solva Sawan |
1983 | सदमा Sadma |
1983 | हिम्मतवाला Himmatwala |
1983 | जानी दोस्त Jaani Dost |
1983 | जस्टिस चौधरी Justice Chaudhury |
1983 | मवाली Mawaali |
1983 | कलाकार Kalakaar |
1984 | जाग उठा इंसान Jaag Utha Insan |
1984 | अकलमंद Akalmand |
1984 | इंकलाब Inquilaab |
1984 | तोहफा Tohfa |
1984 | मकसद Maqsad |
1984 | नया कदम Naya Kadam |
1985 | सरफरोश Sarfarosh |
1985 | बलिदान Balidaan |
1985 | मास्टरजी Masterji |
1986 | नगीना Nagina |
1986 | घर संसार Ghar Sansar |
1986 | आग और शोला Aag Aur Shola |
1986 | सल्तनत Sultanat |
1986 | धर्म अधिकारी Dharm Adhikari |
1986 | भगवान दादा Bhagwan Dada |
1986 | आखरी रास्ता Aakhree Raasta |
1986 | जांबाज Janbaaz |
1986 | कर्मा Karma |
1986 | सुहागन Suhaagan |
1987 | वतन के रखवाले Watan Ke Rakhwale |
1987 | जवाब हम देंगे Jawab Hum Denge |
1987 | औलाद Aulad |
1987 | नजराना Nazrana |
1987 | मजाल Majaal |
1987 | मिस्टर इंडिया Mr. India |
1987 | हिम्मत और मेहनत Himmat Aur Mehanat |
1988 | सोने पे सुहागा Sone Pe Suhaaga |
1988 | शेरनी Sherni |
1988 | राम अवतार Ram-Avtar |
1988 | वक्त की आवाजा Waqt Ki Awaz |
1989 | निगाहें Nigahen |
1989 | मैं तेरा दुश्मन Main Tera Dushman |
1989 | गूरु Guru |
1989 | जोशीले Joshilaay |
1989 | गैर कानूनी Gair Kanooni |
1989 | चांदनी Chandni |
1989 | चालबाज ChaalBaaz |
1990 | पत्थर के इंसान Pathar Ke Insan |
1990 | नाकाबंदी Nakabandi |
1991 | फरिश्ते Farishtay |
1991 | लम्हे Lamhe |
1991 | बंजारन Banjaran |
1992 | खुदा गवाह Khuda Gawah |
1992 | हीर रांझा Heer Ranjha |
1992 | आसमान से गिरा Aasman Se Gira |
1992 | दिलावर Dilawar |
1993 | गुरुदेव Gurudev |
1993 | रूप की रानी चोरों का राजा Roop Ki Rani Choron Ka Raja |
1993 | गुमराह Gumrah |
1993 | रियासत Reyasat |
1993 | चंद्रमुखी Chandramukhi |
1994 | लाडला Laadla |
1994 | चांद का टुकड़ा Chaand Kaa Tukdaa |
1996 | आर्मी Army |
1996 | मिस्टर बेचारा Mr. Bechara |
1997 | जुदाई Judaai |
1997 | कौन सच्चा कौन झूठा Kaun Sachcha Kaun Jhootha |
2004 | मेरी बीवी का जवाब नहीं Meri Biwi Ka Jawaab Nahin |
2008 | हल्ला बोल Halla Bol |
2012 | इंग्लिश विंग्लिश English Vinglish |
2013 | बॉम्बे टाकीज Bombay Talkies |
2017 | मॉम Mom |
2018 | जीरो Zero |
No comments