Introduction of O.P. Rawat in Hindi
मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत का परिचय
ओम प्रकाश रावत OP Rawat भारत के 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner हैं। मध्यप्रदेश काडर के 1977 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS
अधिकारी ओ.पी. रावत की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति ने 21 जनवरी
2018 को की। अचल कुमार जोति AK Joti की सेवानिवृत्ति के बाद
ओ.पी. रावत की इस पद पर नियुक्ति की गई।
tags: whos is OP Rawat, information about O.P. Rawat
ओ.पी. रावत का व्यक्तिगत जीवन
Personal Life of OP Rawat
ओ.पी. रावत का जन्म Birth of OP
Rawat 2 दिसम्बर 1953 को उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में हुआ था।
राजपूत परिवार से सम्बंध रखने वाले रावत का लालन—पालन गढ़वाल में हुआ। वह शुरू से ही काफी मृदुभाषी रहे हैं।
परन्तु लोक सेवक Bureaucrat के रूप में उन्हें नियमों Rule Book के अनुसार ही
काम करने वाले अफसर के रूप में जाना जाता है। नौकरशाही Bureaucracy में उनका नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।
Tags: Birth and Caste of OP Rawat
यह भी पढ़ें:
ओ.पी. रावत की शिक्षा
Education of OP Rawat
रावत ने बनारस हिंदु विश्वविद्यालय, वाराणसी BHU से फिजिक्स विषय में एमएससी की है। सोशल डवलपमेंट प्लानिंग में भी रावत ने
1989 में यूके से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल की।
ओ.पी. रावत का करियर
Career of OP Rawat
रावत एक उपखंड अधिकारी SDO के पद से मुख्य चुनाव आयुक्त के पद तक पहुंचे हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा
का अधिकारी रहते हुए ओ.पी. रावत ने मध्य प्रदेश शासन Government of Madhya
Pradesh तथा केन्द्र सरकार Union Government of India के विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। रावत मध्यप्रदेश सरकार
में कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, महिला एवं बाल विकास और जनजाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव
के पद पर रहे। वह 2004 से 2006 के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबूलाल गौड़
के प्रमुख सचिव भी रहे। उन्होंने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन तथा
मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त जैसे महत्त्वपूर्ण पद भी सम्भाले। इसके अलावा रावत
भारत सरकार में सार्वजनिक उपक्रम सचिव तथा रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी
रहे।
यह भी पढ़ें:
साफ छवि के अफसर
Officer of Clean Image
ओ.पी. रावत एक साफ और ईमानदार छवि के अफसर रहे हैं। ईमानदारी और साफ छवि के
कारण रावत को प्रधानमंत्री की ओर से 2010 में सर्वश्रेष्ठ लोकसेवक पुरस्कार Award of Best Administrator भी दिया जा चुका
है। उनकी साफ और निष्पक्ष छवि के कारण ही संयुक्त राष्ट्र United Nations ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका South Africa में रंगभेद
के बाद होने वाले पहले Post-Apartheid चुनावों के लिए मई
1994 के दौरान अपनी ओर से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कर भेजा था। मध्यप्रदेश
प्रांत में जनजातियों के भूमि अधिकार कानून की सफल क्रियान्विति के लिए भी रावत को
ही श्रेय दिया जाता है। रावत को मध्य प्रदेश में शराब माफिया को कमजोर कर बिना
शराब की ब्रिक्री बढ़ाए आठ साल में 800 करोड़ रुपए से 4000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने
के लिए भी जाना जाता है।
चुनाव आयोग और रावत
Election Commission and Rawat
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले ओ.पी. रावत ने भारत के चुनाव आयोग
में चुनाव आयुक्त के रूप में सेवाएं दी हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने
रावत को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था और रावत ने 14 अगस्त 2015 को चुनाव आयुक्त
का पद सम्भाला था। रावत के चुनाव आयुक्त रहते हुए बिहार,
तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पॉन्डिचेरी, असम, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के आम चुनाव कराए गए
थे। वहीं राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के चुनाव भी रावत के कार्यकाल में कराए गए
थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त के बारे में अन्य जानकारी
Information about CEC
नोमिनेटर
|
भारत
सरकार
|
नियोक्ता
|
भारत
के राष्ट्रपति
|
कार्यकाल
|
6 वर्ष
या 65 वर्ष (जो भी पहले)
|
मुख्यालय
|
नई
दिल्ली
|
कार्यालय
|
निर्वाचन
सदन,
अशोका रोड,
नई दिल्ली-01
|
आयोग
स्थापना
|
25 जनवरी
1950 (राष्ट्रीय मतदाता दिवस)
|
वेबसाइट
|
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और कार्यकाल
CECs of India and their Tenure
भारत की आजादी के बाद पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन Sukumar Sen से लेकर ओ.पी. रावत तक कुल 22
मुख्य चुनाव आयुक्त हो चुके हैं।
इनकी
सूची निम्न प्रकार है—
1
|
सुकुमार
सेन
|
21
मार्च 1950
|
19
दिसम्बर 1958
|
2
|
कल्याण
सुंदरम
|
20
दिसम्बर 1958
|
30
सितम्बर 1967
|
3
|
एसपी
सेन वर्मा
|
1
अक्टूबर 1967
|
30
सितम्बर 1972
|
4
|
नागेन्द्र
सिंह
|
1
अक्टूबर 1972
|
6
फरवरी 1973
|
5
|
टी.
स्वामीनाथन
|
7
फरवरी 1973
|
17 जून
1977
|
6
|
एस.एल.
शकधर
|
18 जून
1977
|
17 जून
1982
|
7
|
आर.के.
त्रिवेदी
|
18 जून
1982
|
31
दिसम्बर 1985
|
8
|
आरवीएस
पेरी शास्त्री
|
1
जनवरी 1986
|
25
नवम्बर 1990
|
9
|
वी.एस.
रामादेवी
|
26
नवम्बर 1990
|
11
दिसम्बर 1990
|
10
|
टी.एन.
शेषन
|
12
दिसम्बर 1990
|
11
दिसम्बर 1996
|
11
|
एम.एस.गिल
|
12
दिसम्बर 1996
|
13 जून
2001
|
12
|
जे.एम.
लिंगदाह
|
14 जून
2001
|
7
फरवरी 2004
|
13
|
टी.एस.
कृष्णमूर्ति
|
8
फरवरी 2004
|
15 मई
2005
|
14
|
बी.बी.
टंडन
|
16 मई
2005
|
29 जून
2006
|
15
|
एन.
गोपालस्वामी
|
30 जून
2006
|
20
अप्रैल 2009
|
16
|
नवीन
चावला
|
21
अप्रैल 2009
|
29
जुलाई 2010
|
17
|
एस.वाई.
कुरैशी
|
30
जुलाई 2010
|
10 जून
2012
|
18
|
वी.एस.
सम्पत
|
11 जून
2012
|
15
जनवरी 2015
|
19
|
एच.एस.
ब्रह्मा
|
16
जनवरी 2015
|
18
अप्रैल 2015
|
20
|
नसीम
जैदी
|
19
अप्रैल 2015
|
5
जुलाई 2017
|
21
|
अचल
कुमार जोति
|
6
जुलाई 2017
|
23
जनवरी 2018
|
22
|
ओम
प्रकाश रावत
|
23
जनवरी 2018
|
—
|
No comments